Husband Wife Jokes in Hindi - WhatsApp SMS | Whatsapp Jokes

Post Top Ad

Husband Wife Jokes in Hindi

किसी ने एक शादी शुदा आदमी से पुछा “आप शादी से पहले क्या करते थे?”
उसकी आँखों में आंसू आ गए और बोला..“जो मेरा मन करता था”..


पति रोज रात को शक्कर का डिब्बा खोलकर देखता…  और सो जाता..!
पत्नी से रहा नही गया और उसने पति से पूछ ही लिया :”क्यूं जी ये रोज रोज आप शक्कर का डिब्बा खोलकर क्या देखते हो…?”
पति:- अरे, डाॅक्टर ने कहा है..घर पर रोज रात को शुगर चेक कर लिया करो..! 


पति : मैं तुम्हारे साथ 100 साल रहूँगा और 100 साल तुम्हे भरपूर प्यार करूँगा
पत्नी : क्यों ? फिर उसके बाद कहाँ मुँह मारने का इरादा है ?
बोलो चुप क्यों हो गए ?????……और करो प्यार भरी बातें अपनी बीवी से


पत्नी : शादी से पहले तुम बहुत मंदिर जाते थे । अब क्या हो गया ?
पति : फिर तुमसे शादी हो गयी … और भगवान से भरोसा उठ गया……


पत्नी – हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है ?
पति – अरे मेरे दोस्त ने ईंट मार दी
पत्नी – आप भी मार देते ,आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या ?
पति -हम्म… मेरे हाथ में उसकी बीवी का हाथ था..अब चेहरे से भी खून निकल रहा है

Post Top Ad